छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीरायपुर

रायपुर : सीएसपीडीसीएल ने लागू की पीएम सूर्यघर वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था*   *लॉर्ड्स सिटी सोसाइटी में लगा रूफटॉप सोलर, एक साझा प्लांट से 27 घरों को मिलेगा लाभ*    

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सीएसपीडीसीएल के सिटी साउथ डिवीजन ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए रायपुर के लॉर्ड्स सिटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया है। इस व्यवस्था के माध्यम से एक साझा रूफटॉप सोलर संयंत्र से अनेक परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ मिल रहा है।

 

परियोजना के अंतर्गत 49.2 किलोवाट एवं 58.2 किलोवाट क्षमता के दो रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इनसे कुल 27 उपभोक्ताओं को वर्चुअल नेट मीटरिंग सुविधा दी जा रही है। इस परियोजना का कार्य इलेक्ट्रोमैक डिवाइसेस के श्री मारूफ द्वारा पूरा किया गया।

 

भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर संयंत्रों पर आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध है। वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था हाउसिंग सोसायटी एवं अपार्टमेंट्स के लिए उपयोगी है क्योंकि इसमें प्रत्येक मकान पर अलग सोलर प्लांट लगाने की जरूरत नहीं होती। एक साझा सोलर संयंत्र से उत्पन्न बिजली का लाभ सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं को मिलता है, जिससे बिजली बिल में बचत होती है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

 

सीएसपीडीसीएल के अधिकारीयों ने बताया कि लॉर्ड्स सिटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग का सफल क्रियान्वयन रायपुर की आवासीय सोसायटियों के लिए एक उदाहरण है। जिन सोसायटियों में प्रत्येक घर पर अलग सोलर संयंत्र लगाना संभव नहीं है, उनके लिए यह व्यवस्था लाभकारी है। केंद्र सरकार की सब्सिडी से यह परियोजना और किफायती बन गई है। उन्होंने सभी आवासीय सोसायटियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत करें तथा हरित ऊर्जा अभियान में सहभागी बनें।

 

लॉर्ड्स सिटी के निवासी श्री हसमुख भाई पटेल एवं श्री नारायण भाई पटेल ने कहा कि वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था लाभदायक साबित हो रही है। साझा सोलर प्लांट से स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है जिससे बिजली बिल में बचत हो रही है। सरकारी सब्सिडी के कारण यह परियोजना आर्थिक रूप से भी फायदेमंद रही। इस योजना के लिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!