

NM भारत न्यूज़ (एजेंसी)
रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली प्रख्यात लोकगायिका तीजन बाई का रविवार, 5 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश के कला एवं सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 69 वर्ष की थीं।
तीजन बाई ने अपनी दमदार आवाज़, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली से महाभारत की कथाओं को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने पंडवानी कला को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया।
अपने लंबे कला जीवन में उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मश्री (1988), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1992), पद्म भूषण (2003), छत्तीसगढ़ रत्न (2018), पद्म विभूषण (2019) तथा कबीर सम्मान (2022) प्रमुख हैं।
तीजन बाई के निधन से लोककला जगत ने एक ऐसी महान विभूति को खो दिया है, जिनका योगदान सदैव अमर रहेगा। उनकी कला, सादगी और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
NM भारत न्यूज़ परिवार की ओर से तीजन बाई जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ।




