कोरबाछत्तीसगढ़

BIG BREAKING | कटघोरा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती डेढ़ साल से लापता, तमिलनाडु में काम करने गई थी, पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान मामला

 

NM भारत न्यूज  (एजेंसी)

कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी जटगा से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के लंबे समय से घर वापस नहीं लौटने और परिजनों से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं होने पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरेलियापारा, जटगा निवासी शेरसिंह उर्रे जाति गोंड ने चौकी जटगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री सीता उर्रे मार्च 2025 में अपनी सहेलियों अनीता आयाम बोतलो से एवं आरती आर्मो ग्राम हरदेवा के साथ तमिलनाडु स्थित एक कपड़ा कंपनी में काम करने गई थी।

परिजनों के अनुसार मार्च 2026 से सीता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उससे किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

काफी तलाश और रिश्तेदारों से जानकारी लेने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

रिपोर्ट के आधार पर चौकी जटगा पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 49/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती का विवरण और फोटो सभी थाना-चौकियों एवं संबंधित शाखाओं को भेज दिया है, ताकि शीघ्र पता लगाया जा सके।

युवती का हुलिया

नाम: सीता उर्रे

उम्र: 19 वर्ष

निवासी: बरेलियापारा, जटगा, जिला कोरबा

कद: लगभग 5 फीट 3 इंच

रंग: गोरा

चेहरा: गोल

बाल: लंबे, काले

बनावट: पतली-दुबली

पहनावा: सलवार-सूट

विशेष पहचान: दोनों कानों में बाज़ार टॉप्स, नाक में फुल्ली, चप्पल पहने हुए थी।

शिक्षा: कक्षा 12वीं तक शिक्षित, हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा जानती है।

 

चौकी प्रभारी जटगा ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उक्त युवती के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम थाना, चौकी जटगा अथवा कटघोरा पुलिस को सूचना दें, ताकि युवती का सुरक्षित पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!