कोरबाछत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: टैंकर ने स्कूटी सवार तीन बच्चों को कुचला, दो सगे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :– कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कटघोरा–अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन नाबालिग बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे स्कूटी से घर से दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े और टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में बूटी और दसरथ, जो आपस में सगे भाई-बहन थे कोनकोना गोस्वामी मोहल्ले के निवासी थे जिनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही परिजन मोके पर पहुंचे और अपने बच्चो को सड़क पर पड़े देख खून से लथपथ रोते बिलकते सीने से लगा लिए।

 

डायल 112 बांगो पुलिस मोके पर पहुंची थाना स्टॉफ एस आई नरेंद्र डिक्सेना व आरक्षक गजेंद्र द्वारा तुरंत देर ना करते हुए मृतकों के शव को सड़क से उठा कर अस्पताल ले जाया गया और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 

घटना के बाद गोस्वामी मोहल्ले में शोक और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में मोहल्ले के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और दुर्घटना के विरोध में पोड़ी उपरोड़ा के पास कटघोरा–अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर बांगो और कटघोरा पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार विनय देवांगन ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही सहायता राशि का चेक प्रदान किया, SDM मनोज बंजारे इस कार्यवाही मे शामिल रहे, बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा स्टॉफ, कटघोरा थाना से एस आई राजेंद्र सिंह व स्टॉफ साथ ही पोड़ी उपरोड़ा सरपंच सहेत्तर सिंह राज व कोनकोना सरपंच द्वारा करीब एक घंटे की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू हो सका। फिलहाल पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

दोनों मृतक के पिता नंद लाल गिरी और माता सरिता बाई हैं। परिवार में कुल चार बच्चे हैं तीन बेटियां और एक बेटा। इस हादसे में एक बेटी और इकलौते बेटे की मौत हो गई। हादसे के समय बूटी गिरी स्कूटी चला रही थी, उसके बीच में दशरथ गिरी बैठा था, जबकि सबसे पीछे विवेक गिरी बैठा था। विवेक के पिता सुनील गिरी और माता सीला बाई हैं। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे सेकेंड हैंड स्कूटी से दुकान से अपने घर लौट रहे थे, तभी टैंकर की चपेट में आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!