कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सीईओ को तत्काल रिलीव करने की मांग तेज जनपद सदस्य एवं सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों का किया उल्लेख

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा, 16 जुलाई 2026।

जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर असंतोष खुलकर सामने आया है। समस्त जनपद सदस्य एवं सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री भूपेन्द्र सोनवानी को तत्काल कार्यमुक्त (रिलीव) करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि श्री भूपेन्द्र सोनवानी का स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद उन्हें अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। जबकि शासन के निर्देशों के अनुसार स्थानांतरण आदेश के बाद निर्धारित समय-सीमा में संबंधित अधिकारी को कार्यमुक्त किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीईओ श्री सोनवानी के विरुद्ध विभिन्न अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार संबंधी आरोप लगाए गए हैं। साथ ही उनके कार्य व्यवहार को लेकर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। जनपद सदस्य एवं सरपंच संघ का कहना है कि इससे विकास कार्यों और पंचायतों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि शासन के स्थानांतरण आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए श्री भूपेन्द्र सोनवानी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि जनपद पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

इस ज्ञापन पर जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के कई जनपद सदस्यों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह मांग सामूहिक रूप से उठाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!