गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

GPM : सुशासन तिहार-2026 : किसान की मांग का हुआ त्वरित निराकरण, अनुदान पर मिली रोपा लगाने की मशीन*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 16 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है। जिले में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में मरवाही विकासखंड के ग्राम उषाड़ निवासी कृषक श्री विनय अभिषेक सिंह को कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर रोपा लगाने की आधुनिक मशीन उपलब्ध कराई गई है। किसान अभिषेक सिंह ने सुशासन तिहार के जिला स्तरीय समाधान शिविर में धान की रोपाई को सरल, तेज एवं कम लागत वाला बनाने के उद्देश्य से रोपा लगाने की मशीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

आवेदन प्राप्त होने के बाद कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की तथा सीएचएएमपीएस प्रणाली के माध्यम से कृषक का पंजीयन कर पात्रता अनुसार अनुदान स्वीकृत कराया। इसके उपरांत उन्हें शासन की योजना के अंतर्गत अनुदान पर रोपा लगाने की मशीन उपलब्ध कराई गई।कृषक ने बताया कि आधुनिक कृषि यंत्र मिलने से धान की रोपाई कम समय में बेहतर गुणवत्ता के साथ हो सकेगी। इससे श्रम लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी तथा खेती अधिक वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनेगी। उन्होंने कहा कि मशीन के उपयोग से समय पर रोपाई होने के कारण उत्पादन बढ़ने की भी संभावना है, जिससे उनकी आय में सकारात्मक वृद्धि होगी।

उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर ने बताया कि शासन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रीकरण से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती को आधुनिक, सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाया जा सके। सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!