गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

GPM//‘एक पेड़ मां के नाम 3.0‘‘ के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण* *विधायक ने हरी झंडी दिखाकर एटीएम ट्री वाहन को किया रवाना*

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 जुलाई 2026/वन महोत्सव के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवागांव (पेण्ड्रा) में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और जनसामान्य को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची रहे।

विधायक ने जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पौधे पहुंचाने के उद्देश्य से एटीएम ट्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प लेने का आग्रह किया और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए साइकिल स्टैंड निर्माण की घोषणा की। वहीं जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा ने विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी सोच है। उन्होंने सभी नागरिकों से एक-एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।

विधायक ने बादाम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंवला, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आम तथा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद ने कदम के पौधे का रोपण किया इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रजातियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपध किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर, पेंड्रा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री राकेश जालान, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, सरपंच नरेश पैकरा सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी, स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!