छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में होगा “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026″*    *हर उम्र के प्रतिभागियों को मिलेगा मंच* *ऑडिशन 10-11 अगस्त को टाउन हॉल में, भव्य फिनाले 14 अगस्त को*  

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

रायपुर, 05 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट संस्कृति, रायपुर एवं रायपुर नगर पालिक निगम, कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रायपुर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और कला एवं संस्कृति के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करना है। तिरंगा शक्ति फेस्ट स्वतंत्रता दिवस को जन-उत्सव के रूप में मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

इस प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसमें विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर एवं सभी कला प्रेमी सहभागिता कर सकते हैं।

हमारा प्रयास है कि शहर की हर छिपी हुई प्रतिभा को अवसर मिले और वे अपनी कला से देशभक्ति का संदेश दें।

 

फेस्ट में निम्न विधा जैसे एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ – ओपन माइक, वाद्य संगीत एवं बैंड प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति एवं शास्त्रीय/अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी।

 

प्रतिभागियों के चयन हेतु ऑडिशन 10 एवं 11 अगस्त 2026 को टाउन हॉल, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले भव्य फिनाले में माननीय महापौर, विशिष्ट अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों के समक्ष प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

 

सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

पंजीयन शुल्क: एकल: ₹249

युगल: ₹349, समूह (6 सदस्य तक) : ₹599, अतिरिक्त सदस्य: ₹99 प्रति व्यक्ति

 

इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9109029034, 9669039034,

व्हाट्सएप: 9109029034

 

जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के इस सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!