छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : उड़ीसा प्रांत की बीयर और व्हिस्की सहित देशी शराब बरामद* *96.580 लीटर मदिरा जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

 

 

NM भारत न्यूज।

रायगढ़, 19 मई 2026/ कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा प्रांत की शराब सहित कुल 96.580 लीटर अवैध मदिरा जब्त की है।
आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई को श्रीमती रागिनी पटेल, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त-घरघोड़ा एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम सिहारधार में आरोपी के रहवासी मकान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी नुक सिंह भगत पिता ननकीराम भगत, उम्र 36 वर्ष, निवासी सिहारधार, थाना-लैलूंगा, जिला-रायगढ़ के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान 122 बोतल उड़ीसा प्रांत की किंग फिशर स्ट्रॉन्ग बीयर (कुल 79.300 लीटर), 48 पाव उड़ीसा प्रांत की ऑफिसर च्वॉईस व्हिस्की (कुल 8.640 लीटर) एवं 48 पाव छत्तीसगढ़ निर्मित देशी प्लेन शराब (कुल 8.640 लीटर) जब्त की गई। इस प्रकार कुल 96.580 लीटर शराब बरामद कर जब्त की गई।आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत वृत्त-घरघोड़ा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!