चित्रकूट राजापुर एसडीएम को ज्ञापन देकर देवी तिराहे के विस्तार की मांग देवी तिराहा राजापुर का हो विस्तार भारी वाहनों के आवागमन से किसी दिन हो सकती हैं बड़ी घटना
N M भारत न्यूज़ लाइव
एसडीएम को ज्ञापन देकर देवी तिराहे के विस्तार की मांग
देवी तिराहा राजापुर का हो विस्तार
भारी वाहनों के आवागमन से किसी दिन हो सकती हैं बड़ी घटना
उप संपादक अनिल त्रिपाठी N M भारत न्यूज़

चित्रकूट / राजापुर तुलसी जन्म भूमि राजापुर धाम के देवी तिराहा का समुचित विस्तार होना चाहिए।
देवी तिराहा कस्बा राजापुर का मुख्य मार्गों में से एक है जिसमे हर भारी भीड़ लगी रहती हैं।
देवी तिराहा के आस पास रेडी ठेले और दुकानदारों के द्वारा रोड के दोनों तरफ भारी अतिक्रमण किया गया है जिससे आवागमन में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।
देवी तिराहा के सौ मीटर की दूरी पर जूनियर हाई स्कूल जीजीआईसी और वशिष्ठ गुरुकुलम तीन विद्यालय हैं जिसमे हर रोज हजारों छात्र छात्राएं आते जाते हैं और बड़े वाहनों का भी इस मुख्य मार्ग से आवागमन है इस देवी तिराहे में आए दिन अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं कस्बे के सभासद व राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल देवरवा जिला अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी मोनू सोनकर जितेंद्र सोनकर चमन रैकवार शंकर दयाल जयसवाल नथुनिया देवी ,राम नारायण, राममिलन सीता देवी, उर्मिला देवी आदि सभासद व नगर वासियों ने उप जिलाधिकारी राजापुर फूलचंद यादव को ज्ञापन देकर कहा कि देवी तिराहा के आस पास बड़े ब्रेकर बनाए जाए जिससे वाहनों की गति में रोक लगाई जा सके और हो रही घटनाओं में कमी आ सके।
सभासद शंकर दयाल जयसवाल ने कहा की वशिष्ठ गुरुकुलम गेट के सामने ब्रेकर बनाए जाएं वहीं जूनियर हाई स्कूल के सामने भी बड़े ब्रेकर बनाए जाएं और जीजीआईसी गेट के सामने भी बड़े ब्रेकर बनाए जाएं जिससे स्पीड में आ रहे वाहनों की गति में रोक लग सके और आए दिन हो रही घटनाओं में विराम लग सके।