चित्रकूट

जनपद चित्रकूट के समस्त 198 सरकारी चिकित्सालयों (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर) तथा 47 निजी चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम में ओपीडी पंजीकरण से पूर्व आभा (ABHA) कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था लागू की जा रही है।

जनपद के समस्त 198 सरकारी चिकित्सालयों (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर) तथा 47 निजी चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम में ओपीडी पंजीकरण से पूर्व आभा (ABHA) कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था लागू की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर तथा विकासखंड/ब्लॉक स्तर की चिकित्सा इकाइयों में भी आभा कार्ड बनाने का कार्य संचालित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद के सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। बताया गया है कि वर्तमान परिवर्तित जीवनशैली के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ गया है, जिसके चलते मरीजों को समय-समय पर अनेक जांचें करानी पड़ती हैं। अक्सर देखा जाता है कि मरीज अपनी जांच रिपोर्ट सुरक्षित नहीं रख पाते, जिससे उपचार के दौरान अनावश्यक विलंब एवं असुविधा उत्पन्न होती है। आभा (ABHA) कार्ड इस समस्या का प्रभावी समाधान है। कार्ड बनने के पश्चात मरीज की सभी चिकित्सीय रिपोर्ट्स ऑनलाइन सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक केवल आभा नंबर के माध्यम से मरीज की पूर्व चिकित्सा जानकारी एवं रिपोर्ट्स तत्काल देख सकेंगे, जिससे त्वरित एवं सटीक उपचार संभव हो सकेगा।
जनपदवासियों से अपील की जाती है कि आभा कार्ड बनवाने हेतु जब भी वे चिकित्सालय आएं, तो अपने साथ:
1- आधार कार्ड
2- आधार से लिंक मोबाइल नंबर युक्त मोबाइल फोन अवश्य साथ लाएं।
आभा कार्ड पर एक विशिष्ट 14 अंकों का नंबर अंकित रहेगा, जिसके माध्यम से ओपीडी पंजीकरण काउंटर से पर्ची बनाई जाएगी। भविष्य में आभा कार्ड धारक मरीज घर बैठे ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे, जिससे चिकित्सालयों में लगने वाली कतारों से मुक्ति मिलेगी।
आभा (ABHA) कार्ड बनाने की प्रक्रिया:
1- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। “Create ABHA Number” विकल्प पर क्लिक करें।
2- आधार नंबर दर्ज करें।
3- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन करें।
सफल पंजीकरण के बाद 14 अंकों का डिजिटल हेल्थ आईडी (ABHA) जनरेट हो जाएगा।
#Chitrakoot #ABHACard #AyushmanBharat #DigitalHealth #HealthForAll #UPHealth #Chitrakoot #JanKalyan #DigitalIndia #HealthCampaign #StayHealthy Health MYogiAdityanath Pulkit Garg Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP

देवीदयाल

चित्रकूट ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!