कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा : आंधी-तूफान का कहर: पेड़ की डाल गिरने से तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

 

 

NM भारत न्यूज।

कोरबा//जिले के पाली क्षेत्र अन्तर्गत पहाडगांव में आए तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार नहीं बल्कि तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। शनिवार को मौसम के अचानक खराब होने के दौरान तीन युवक तेज बारिश और आंधी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज हवा के कारण पेड़ की एक भारी डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई थी। बचाव के लिए तीनों दोस्त कमलेश साय (18वर्ष), दिनेश तिर्की(17वर्ष), शिव राम टेकाम (14वर्ष)पास में स्थित एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। तभी तेज हवा के दबाव से पेड़ की मोटी शाखा टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हादसा इतना भयावह था कि युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे, और अक्सर साथ रहते थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक साथ तीनों की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाएगी।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सहायता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!