छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : 40 लीटर महुआ शराब और मोटर साइकिल जब्त* *आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

 

 

 

NM भारत न्यूज।

रायगढ़, 20 मई 2026/ कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में आरोपी शिवचरण साव, पिता ननकु साव, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुरमापाली थाना कोतरा रोड़, रायगढ़ को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीबी 5437 से अवैध महुआ शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 40 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण क्रमांक दर्ज किया गया है। विभाग ने अवैध शराब के साथ उपयोग में लाई जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!