छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

रायपुर : अवैध खनिज खनन पर प्रशासन सख्त: मंदिर हसौद में बड़ी कार्रवाई, 1 उत्खनन मशीन और 20 वाहन जब्त*

 

 

 

NM भारत न्यूज।

रायपुर, 23 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरंग विकासखंड के खरोरा थाना अंतर्गत मंदिर हसौद में छापेमारी कर खनिज अमले ने 01 एक्सकवेटर मशीन, 02 कोयला लदा वाहन, 08 रेत लदा वाहन, 03 मुरूम लदा वाहन, 06 चूनापत्थर लदा वाहन एवं कुल 20 वाहन जप्त किए गए ।

 

उक्त सभी वाहनों द्वारा बिना वैध अनुमति के खनिजों का परिवहन/उत्खनन किया जा रहा था। खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

 

 

 

खनिज विभाग के उप संचालक श्री राजेश मालवे ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा गश्त कर तत्काल कार्रवाई की गई। मंदिर हसौद क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन पर सतत नजर रखें तथा सूचना मिलते ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी श्री उमेश भार्गव, खनिज निरीक्षक श्री प्रवीण नेताम एवं प्रिया सिन्हा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!