https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifकोरबाछत्तीसगढ़

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” जन जागरूकता, नाशा मुक्ति, कम्युनिस्ट पुलिसिंग अभियान का सफल आयोजन

N M भारत न्यूज़ लाइव

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” जन जागरूकता, नाशा मुक्ति, कम्युनिस्ट पुलिसिंग अभियान का सफल आयोजन

 

 

कोरबा// जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना पसान क्षेत्र में एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

यह कार्यक्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के द्वारा संपन्न कराया गया।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति जिनमें प्रमुख रूप से —

माननीय तुलेश्वर सिंह मरकाम जी, विधायक पालीतानाखार क्षेत्र क्रमांक 23,

माननीय डॉ. पवन सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा,

श्री वीरेंद्र कुमार श्याम जी, तहसीलदार पसान,

श्री मनीष सिंह राजपूत जी, परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) पसान,

श्री प्रकाश चंद्र जाखड़ जी, जनपद उपाध्यक्ष ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा,

श्री प्रताप मरावी जी, अध्यक्ष सरपंच संघ ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पसान,

श्री सुरेन्द्र तिग्गा जी, सरपंच ग्राम पंचायत पसान,

श्री आनंद मित्तल जी, सांसद प्रतिनिधि कोरबा,

श्री राम शरण सिंह तंवर जी, पूर्व सरपंच पसान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ),

श्री जुनैद खान जी, जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) भाजपा कोरबा,

श्री राज कुमार पांडेय जी, आरएसएस खंड कार्यवाह पसान,

श्री दिनेश आयाम जी, विधायक प्रतिनिधि पालीतानाखार,

श्री चंद्रप्रताप पोर्ते जी, सरपंच पुटीखाना एवं विधायक प्रतिनिधि पालीतानाखार,

श्री संदीप जाखड़ जी, सक्रिय कार्यकर्ता पसान,

श्री हिमांशु पांडेय जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कोरबा,

श्री आनंद आयाम जी, जनपद पोड़ीकला,

श्री तिवारी मरावी जी, जनपद कर्री,

श्री डॉ. रामलाल पावले जी, जनपद सिर्री,

श्री जगतपाल आयाम जी, सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ीकला,

श्री शिव जी, सरपंच ग्राम पंचायत अमलीकुंडा,

श्री धनमान जी, सरपंच ग्राम पंचायत खोदरी,

श्री शिव शंकर कोचरे जी, सरपंच ग्राम पंचायत करमाटी,

श्री अशोक आमोरे जी, सरपंच ग्राम पंचायत सेमरा,

श्री जयपाल मरावी जी, सरपंच ग्राम पंचायत सिर्री,

श्रीमती संतकली आयाम, सरपंच ग्राम पंचायत लैंगा,

श्री दल प्रताप जी, सरपंच ग्राम पंचायत पिपरिया,

श्री धजुअन सिंह जी, सरपंच ग्राम पंचायत अडसरा,

श्री मंतोष सिंह जी, सरपंच ग्राम पंचायत लैंगी,

श्री श्रीकांत वर्मा जी, उप सरपंच पति ग्राम पंचायत पसान उपस्थित रहे।

 

पत्रकारगण की उपस्थिति:

 

श्री जफर खान जी, अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा,

श्री राहुल अग्रवाल जी,

श्री मोहम्मद आरिफ खान जी उपस्थित में

 

आमजन को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बताया गया कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है, इसलिए सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

 

साथ ही नागरिकों को अपराधमुक्त एवं भयमुक्त समाज निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साइबर सुरक्षा के तहत फर्जी कॉल, लिंक, OTP एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।

 

कार्यक्रम में मोबाइल एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अफवाहों से बचने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया।

 

यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि नशे में वाहन चलाना कानूनन अपराध है एवं जानलेवा भी हो सकता है। मालवाहक वाहनों में यात्रा न करने, तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की समझाइश दी गई।

 

इसके अतिरिक्त घर की सुरक्षा, किरायेदार सत्यापन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

व्यापारियों/दुकानदारों हेतु विशेष संदेश:

दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उनके सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।

 

इस जन जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी श्री चन्द्रपाल खांडे के साथ उपनिरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे, राजेन्द्र राय, कुरशा मिंज, तथा आरक्षक विष्णु पाटले, डोमन मधुकर, कमल कैवर्त, चंदन यादव, दिलचंद खूंटे, राहुल बघेल, शीतल राज, रतन राठौर, लेखराम धिरहे सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!