कोरबाछत्तीसगढ़

समस्याओं के त्वरित निराकरण से बढ़ता है लोगों का विश्वास* *पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित*

 

NM भारत न्यूज।

कोरबा 08 मई, 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत निरंतर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल उपस्थित रहे। जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत सदस्यगण और जनपद पंचायत सदस्य-श्रीमती माया रूपेश कंवर, श्री मनोज कुमार, श्री विजय प्रभात और श्रीमती मनीषा कंवर बसीबार की सरपंच श्रीमती कंचन बाई कंवर एवं तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्रा ग्रामों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के अंतर्गत ईश्वरी बाई, विनोद कुमार को सिंचाई पंप प्रदान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पाँच हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही नूतन कुमार को व्हीलचेयर, तीन हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा पाँच हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की।
शिविर में कुल 526 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 142 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया। बसीबार क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी 11 ग्राम पंचायतोंकृबसीबार, तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्राकृके ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से शिविर में भाग लिया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजनों तक पहुँचती है, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष और सरल लाभ मिलता है। साथ ही समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोगों का विश्वास बढ़ता है और शासन-प्रशासन की पहुँच आमजन तक मजबूत होती है।
शिविर के आयोजन में एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहनीष देवांगन तथा तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!