कोरबाछत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान जंगली सूअर के हमले में महिला घायल, वन विभाग ने दिखाई तत्परता तत्काल अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार, वन विभाग एवं वन प्रबंधन समिति ने दी आर्थिक सहायता

NM भारत न्यूज।

09.05.2026
कोरबा//कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज तुमान अन्तर्गत
वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गई ग्राम अमलडीहा निवासी श्रीमती रामकुंवर, पति स्वर्गीय मंगल राम, उस समय घायल हो गईं जब अचानक एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमान पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।
इस दौरान वन कर्मचारी श्री आकाश थानेकर एवं वन प्रबंधन समिति कुटेसरनगोई के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल महिला को तत्काल सहायता स्वरूप 500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जंगल क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाओं के दौरान समय पर सहायता मिलना बेहद जरूरी है। वहीं वन विभाग द्वारा लोगों से जंगल में सतर्कता बरतने और समूह में तेंदूपत्ता संग्रह करने की अपील भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!