टॉप न्यूज़यूपी

लोकप्रिय सदर विधायक अंकुर तिवारी की अगुआई में विनोद राय का हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन*  *-सियासी संदेश के साथ नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत* *-हजारों समर्थकों के हुजूम ने बुल्डोजर से की पुष्पवर्षा, डीघा बाईपास पर हुआ भव्य स्वागत और अभिनंदन*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

*संतकबीरनगर 14 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर मंगलवार को डीघा बाईपास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सियासी संदेश के साथ सदर विधायक अंकुर तिवारी ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम में उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। जबकि, कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत का विशेष आकर्षण बुल्डोजर से की गई पुष्पवर्षा रही, जिसने कार्यक्रम को अलग पहचान दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का स्वागत करते हुए पार्टी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभू नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा आदि पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं, विधायक अंकुर राज तिवारी ने विनोद राय को बुके भी भेंट किया। सदर विधायक अंकुर तिवारी ने कहा कि विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जन-जन तक अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ता है और यह ऐतिहासिक स्वागत उसी उत्साह का प्रतीक है। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने स्वागत से अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसा उत्साह कार्यकर्ताओं में बहुत कम ही दिखाई देता है। उन्होंने विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व स्वागत की सराहना की। कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडे, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदनपाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा, चंद्रचूड़ मिश्रा आदि मौजूद थे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!