

N M भारत न्यूज (एजेंसी)
सक्ती। प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai शुक्रवार को अचानक जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम ठठारी पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर धान मंडी परिसर में उतरा, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं की जानकारी ली। उनके अचानक दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला भी सक्रिय नजर आया।




