छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही* *13.32 बल्क लीटर विदेशी मदिरा एवं 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा की गई जब्त*

 

 

 

 

NM भारत न्यूज।

रायपुर, 26 मई 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आबकारी अमले द्वारा आरंग विकासखण्ड के ग्राम अमेठी में 74 नग पाव 13.32 बल्क लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 42 नग पाव 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद की गई।

 

अवैध मदिरा रखने के अपराध में आरोपी चंद्रशेखर बंजारे एवं रितेश कुमार बाँधे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!