कोरबाछत्तीसगढ़

पोड़ी उपरोड़ा: पचरा में खुशियों की सौगात: ग्राम सभा में 115आवास प्लस हितग्राहियों को मिली मंजूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर 

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरा में ग्राम सभा का आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही तथा पंचायत के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य आकर्षण आवास प्लस योजना के 115 पात्र हितग्राहियों को मंजूरी मिलना रहा। इस निर्णय से ऐसे परिवारों में खुशी की लहर है, जो लंबे समय से पक्के आवास की प्रतीक्षा कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।

ग्राम सभा में पात्रता सूची, पंचायत के विकास कार्यों तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की अपील की गई।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती फुलमनी शिवनन्दन कुजूर, उपसरपंच श्री अनुराग तंवर तथा सचिव श्री सुरेश कुमार मिरी सहित पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने ग्राम पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

ग्राम पंचायत पचरा में आयोजित ग्राम सभा को ग्रामीणों ने सफल एवं जनहितकारी बताते हुए उम्मीद जताई कि शासन की योजनाओं का लाभ आगे भी पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!