छत्तीसगढ़शक्ति

सक्ती जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम के लिए ड्रोन सर्वे कर की गई कार्यवाही*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी )

सक्ती, 26 जून 2026/ संचालक, संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म एवं कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खनिज विभाग उड़नदस्ता द्वारा जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच के लिए ड्रोन सर्वे कराया गया। कार्यवाही के दौरान ग्राम पंचायत पिसौद एवं बरेकेल खुर्द में अवैध रेत भंडारण की जांच की गई। ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर भंडारित रेत की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही करही, डोटमा, मिरौनी आदि क्षेत्रों की नदियों में भी ड्रोन सर्वे कर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज भंडारण नियम 2009 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज अमले द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!