कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा//पाली के बनबाँधा में अवैध महुआ शराब पर आबकारी की बड़ी कार्रवाई*   *14.2 लीटर शराब और 80 किलो लाहन जप्त, महिला आरोपी इतवारा बाई गिरफ्तार*

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

*कोरबा// 11 जुलाई 2026* आबकारी वृत्त दीपका की टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए *बनबाँधा, थाना पाली* क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में महुआ शराब और लाहन बरामद किया गया है।

 

आबकारी उपनिरीक्षक *डॉ. सुकान्त पांडेय* को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनबाँधा क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर टीम ने तत्काल दबिश दी।

 

कार्रवाई के दौरान *आरोपी इतवारा बाई* के कब्जे से *14.2 लीटर महुआ शराब एवं 80 किलो महुआ लाहन* जप्त किया गया।

 

आरोपी के विरुद्ध *आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख,च), 34(2), 59(क)* के तहत *कायम प्रकरण संख्या-01* दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक *डॉ. सुकान्त पांडेय* के साथ आबकारी उपनिरीक्षक *दीपमाला लक्षवानी* एवं आबकारी मुख्य आरक्षक *सिमोन मिंज* शामिल थे।

 

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!