कोरबाछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

कोरबा //पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों सहित एएसआई और प्रधान आरक्षकों के तबादले

 

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)
कोरबा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत थाना प्रभारियों, सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) एवं प्रधान आरक्षकों के तबादले किए गए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भावना खंडारे को रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनके स्थान पर कोतवाली में पदस्थ एसआई रश्मि थॉमस को महिला थाना की नई प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पसान थाना में भी बदलाव किया गया है। यहां पदस्थ एएसआई चंद्रपाल खांडे की जगह निरीक्षक सुरेंद्र राम यादव को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। और चंद्रपाल खांडे को सिविल लाइन थाना रामपुर में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा एएसआई घनश्याम सिंह राजपूत का तबादला सिविल लाइन थाना रामपुर से कुसमुंडा थाना किया गया है। वहीं प्रधान आरक्षक धनंजय तिवारी को सिविल लाइन थाना रामपुर से पाली थाना भेजा गया है। दूसरी ओर प्रधान आरक्षक नरेंद्र लहरे को पाली थाना से स्थानांतरित कर सिविल लाइन थाना रामपुर में नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए कार्यभार का ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!