गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी सुविधा पुनः हुई प्रारंभ* *कलेक्टर के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर मशीन हुई चालू, गर्भवती महिलाओं सहित आमजनों को मिली राहत*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 जुलाई 2026/मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित सोनोग्राफी मशीन के तकनीकी कारणों से कुछ समय से बंद होने के कारण आम नागरिकों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जांच के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा द्वारा त्वरित पहल करते हुए 24 घंटे के भीतर सोनोग्राफी मशीन को पुनः चालू करा दिया गया। मशीन के संचालन प्रारंभ होने के साथ ही मंगलवार को 8 हितग्राहियों की सफलतापूर्वक सोनोग्राफी जांच की गई। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आवश्यक जांच की सुविधा अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इससे क्षेत्र के मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच की सुविधा मिलने के साथ अनावश्यक आवागमन एवं अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आवश्यकता होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में उपलब्ध सोनोग्राफी सुविधा का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!