कोरबाछत्तीसगढ़

पाली मुख्यालय में निर्वस्त्र घूम रहा मानसिक रोगी, प्रशासन मौन*   *गेस्ट हाउस से बाजार तक नंगा घूम रहा व्यक्ति, महिलाएं-बच्चे दहशत में*

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

कोरबा// जिले के बड़े विकासखंड पाली मुख्यालय में गेस्ट हाउस के सामने से लेकर पूरे बाजार क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पूर्णतः निर्वस्त्र अवस्था में खुले आम घूम रहा है।

 

उक्त व्यक्ति के शरीर पर तनिक मात्र भी वस्त्र नहीं है। वह नाली में फेंका हुआ अपशिष्ट उठा-उठाकर अपना पेट भर रहा है। यह दृश्य गेस्ट हाउस के सामने से आने-जाने वाले सभी नागरिक अपनी आंखों से देख रहे हैं, परंतु कोई भी मानवता के आधार पर नैतिक कार्य करने के लिए आगे नहीं आ रहा है।

 

पाली में अनेक प्रकार की NGO संस्थाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यरत हैं, फिर भी इस संबंध में किसी के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

 

निर्वस्त्र अवस्था में खुले आम घूमने के कारण महिलाएं असहज महसूस कर रही हैं तथा स्कूली बच्चे भयभीत हो रहे हैं। पाली नगर पुलिस द्वारा भी इस विषय पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

 

बड़े-बड़े व्यवसायी अपने-अपने दुकानों के सामने से उसे देखकर अनदेखा कर रहे हैं, परंतु उसके शरीर को ढकने के लिए कोई भी वस्त्र देने को तैयार नहीं है।

 

मानवता के आधार पर एवं *मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017* के तहत उक्त व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कराकर, वस्त्र उपलब्ध कराकर, उचित उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए ।

 

इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्यवाही करना चाहिए जिससे मानवता को शर्मसार होने से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!