क्राइमगौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़

*GPM : अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई* *10 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 5 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम रटगा के देवराजपारा में दबिश देकर गजंत लाल अमलेश के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वृत्त मरवाही के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार ध्रुव एवं वैभव गुलहरे, प्रधान आरक्षक सुधीर मिश्रा तथा आरक्षक शुभम रजक का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!