चित्रकूट जिला #समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तहसील मऊ, मानिकपुर एवं राजापुर में प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, जेईई एवं एक दिवसीय परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग में अध्यापन कार्य करने हेतु अनुभवी एवं कुशल विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है
जिला #समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु तहसील मऊ, मानिकपुर एवं राजापुर में प्रतियोगी परीक्षाओं नीट, जेईई एवं एक दिवसीय परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग में अध्यापन कार्य करने हेतु अनुभवी एवं कुशल विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है जिसका चयन साक्षात्कार/ ट्रायल लेक्चर के माध्यम से किया जाएगा नीट /जेईई से संबंधित विषय रसायन विज्ञान जंतु विज्ञान भौतिक विज्ञान वनस्पति विज्ञान एवं गणित में एमएससी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अथवा एमबीबीएस, बीएएमएस, बीडीएस, एम टेक,बीटेक डिग्री धारित करने वाले अभ्यर्थी अतिथि व्याख्याताओं के रूप में चयनित किए जाएंगे किसी ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थान के तीन वर्ष अनुभवी अध्यापक को वरीयता दी जाएगी, एक दिवसीय परीक्षा के शिक्षकों हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त एवं एसएससी या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कम से कम दो वर्षों का शिक्षक अनुभव वांछनीय है, शिक्षण कार्य हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अद्यतन बायोडाटा सहित समस्त अभिलेखों की स्वप्रमाणित छाया प्रति जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला पुस्तकालय कर्वी में स्थित अभ्युदय कोचिंग केंद्र में 25 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 800531278,9335028702 पर संपर्क किया जा सकता है।
#AbhyudayaYojana #UPGovt #TeachingJobs #GuestFaculty #FreeCoaching #CompetitiveExams #NEET2026 #JEE2026 #Chitrakoot #UttarPradesh #YouthEmpowerment #sarkarinaukri

