छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अवैध खनन हो रही कार्रवाई* *गोबरानवापारा में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त-सील*

 

 

NM भारत न्यूज।

रायपुर, 20 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश बीते दिनों दिये थे। इसके पालन में जिला प्रशासन का खनिज अमला सजगता से लगा हुआ है और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के गोबरानवापारा में रेत के अवैध उत्खनन एवं अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए दो पोकलेन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

 

खनिज विभाग के उप संचालक श्री राजेश मालवे ने बताया कि जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिलते पर विभाग के अमला द्वारा निरंतर गश्त कर कार्यवाही की गई।

 

इसी क्रम में तहसील गोबरानवापारा के ग्राम नवागांव, जौंदा, जौंदी तथा डगनिया में महानदी से रेत लाकर श्री अनिल कुमार साहू, श्री गोविंद साहू, श्री ईश्वर पटेल, श्री प्रताप सेन, श्री त्रिलोकी साहू, श्री अजय साहू तथा श्री मनीष ठाकुर द्वारा बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत संपूर्ण अवैध रेत को जब्त कर लिया गया है एवं संबंधित अवैध भण्डारणकर्ताओं को जवाब-तलब हेतु नोटिस जारी किया गया है।

 

साथ ही सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई जांच में ग्राम लखना रेत खदान में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर तथा पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन कर 02 चेन माउंटेड पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए दोनों पोकलेन मशीनों को मौके पर ही जब्त कर सीलबंद किया गया तथा अवैध उत्खनन कार्य तत्काल बंद कराया गया।

 

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारी अवैध खनन पर नजर रखें एवं सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!