छत्तीसगढ़महासमुंद

पिथौरा के पिलवापाली जंगल में हिरण का अवैध शिकार — 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

 

 

 

NM भारत न्यूज।

महासमुंद// जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत पिलवापाली के जंगल से वन्य प्राणी हिरण के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने दबिश देकर मृत जंगली जानवर के अवशेष बरामद किए हैं। कार्रवाई करते हुए अवैध शिकार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

वन विभाग द्वारा फरार आरोपियों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित तरीके से किए गए वन्य जीव शिकार का प्रतीत हो रहा है। पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने के लिए वन अमला विभिन्न पहलुओं से गहन जांच में जुटा हुआ है।

👉 अब देखना होगा कि इस संगठित शिकार मामले की पूरी गुत्थी सुलझाने में वन विभाग को कितना समय लगता है और फरार आरोपियों तक कब पहुंचा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!