छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बिलासपुर

बिलासपुर संभाग से परिषद चुनाव मैदान में उतरे डॉ सोमेश कुशवाहा, आयुर्वेद चिकित्सकों के हितों की लड़ाई का लिया संकल्प।

 

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, रायपुर के तृतीय परिषद गठन हेतु होने वाले निर्वाचन में बिलासपुर संभाग से आयुर्वेद चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सोमेश कुशवाहा ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

 

डॉ. सोमेश कुशवाहा लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सकों, निजी चिकित्सकों, इंटर्न चिकित्सकों एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों के हितों की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने परिषद में बिलासपुर संभाग के प्रभावी एवं मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों की समस्याओं, अधिकारों एवं व्यावसायिक हितों को परिषद स्तर पर मजबूती से रखने के लिए समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें परिषद में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो वे आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा, शासकीय योजनाओं में आयुष चिकित्सकों की भागीदारी तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

डॉ. कुशवाहा ने बिलासपुर संभाग के सभी आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सकों से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सक समाज की आवाज को परिषद तक पहुंचाने का अवसर है।

 

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर संभाग में बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल हैं। डॉ. सोमेश कुशवाहा ने सभी जिलों के चिकित्सकों को साथ लेकर परिषद में संभाग का सशक्त प्रतिनिधित्व करने का संकल्प व्यक्त किया है।

 

जारीकर्ता:

आवाज आयुर्वेद संगठन

बिलासपुर संभाग, छत्तीसगढ़

 

संपर्क:

डॉ. सोमेश कुशवाहा

मो. 7999557802

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!