https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifझांसीयूपी

झांसी नीट पेपर लीक पर गरमाई सियासत: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन हाउस अरेस्ट, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

N M भारत न्यूज़ लाइव

  • नीट पेपर लीक पर गरमाई सियासत: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन हाउस अरेस्ट, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

  • झांसी मण्डल ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट

  • N M भारत न्यूज़ लाइव

 

झांसी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन को नवाबाद थाना पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले थे।

पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए गौरव जैन को नजरबंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीट पेपर लीक मामले में उनकी जिम्मेदारी तय करने और इस्तीफा लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया। वहीं, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी गई। मामले को लेकर कांग्रेस और पुलिस प्रशासन के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!