कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में जैविक खेती मिशन को मिला किसानों का भरपूर समर्थन,110 कृषकों को प्रशिक्षण व देंचा बीज वितरण।

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

कोरबा //दिनांक 08/05/2026 को उप संचालक कृषि कोरबा जिला कोरबा के मार्गदर्शन में “जैविक खेती मिशन योजना ” विकास खंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम बरतराई एवं अमलीभावना के 110 कृषकों को जैविक खेती अंतर्गत बैठक एवं प्रशिक्षण प्रदाय किया गया प्रशिक्षण में खेती की तैयारी एवं देंचा बीज बुवाई की जानकारी दी गई एवं जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदाय किया गया ।

सरपंच श्रीमती दीप कंवर,उप सरपंच श्रीमती उषा महंत, पंच श्री मंजल कंवर, श्रीमती रामकुमारी कंवर , श्रीमती छत कुंवर धनवार, श्रीमती चिरंजीवी बाई, श्रीमती जाम कुंवर के माध्यम से कृषकों को देंचा बीज का वितरण किया गया कृषकों को जैविक खेती अंतर्गत सुगंधित धान की खेती करने को सलाह दिया गया एवं अपने जैविक उत्पाद को fpo के माध्यम से अच्छे मूल्य में निजी मार्केट में विक्रय करने हेतु आग्रह किया गया ।जैविक खेती को लेकर कृषकों में रुचि दिखाई गई एवं पूरे ग्राम की जैविक खेती के रूप में एक मॉडल बनाने का आग्रह किया गया कृषकों द्वारा जैविक खेती करने में पूर्ण सहमति दी गयी ।।। एवं 106 कृषकों का पी एम किसान योजना अंतर्गत स्टेटस चेक किया गया। ई के वाई सी , आधार सीडिंग। लैंड सीडिंग कि जानकारी दी गई एवं सभी कृषकों को एग्री स्टेक अंतर्गत फार्मर 🆔 बनवाने के लिए आग्रह किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कुमारी सुनीता तिर्की , कृषि विकास अधिकारी श्रीमती पी के नेटी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री योगेंद्र फुलेशर , अखिलेश कुमार देवांगन, किसान मित्र श्री सरोज कंवर, परमेश्वर कंवर एवं अन्य कृषक गण उपस्थित रहे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!