https://nmbharatnews24x7.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifचित्रकूटयूपी

चित्रकूट/राजापुर को राष्ट्रीय पर्यटन पटल पर चमकाने की कवायद: सीएम से मिले _ अनिल देवरवा

N M भारत न्यूज़ लाइव न्यूज़

राजापुर को राष्ट्रीय पर्यटन पटल पर चमकाने की कवायद: सीएम से मिले _ N M भारत न्यूज़ लाइव के सह संपादक अनिल  त्रिपाठी देवरवा जी

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन,तुलसी जन्मोत्सव पर फिर से आने के दिये संकेत

 

तुलसी जन्मभूमि के समग्र विकास और ‘यमुना रिवर फ्रंट’ के निर्माण को लेकर हुई उच्च स्तरीय वार्ता; मुख्यमंत्री ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन _ अनिल देवरवा

 

चित्रकूट-राजापुर क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को संजोने और ‘तुलसी जन्म जयंती समारोह’ को भव्य व ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से रविवार को राजापुर के समाजसेवी अनिल देवरवा और लखनऊ के श्री जितेंद्र कुमार तिवारी (महाप्रबंधक, एल.सी. इंफ्रा, अहमदाबाद) ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की और राजापुर के कायाकल्प को लेकर एक विस्तृत विकास खाका (ब्लूप्रिंट) प्रस्तुत किया।

 

यमुना रिवर फ्रंट और कटान समस्या पर भी चर्चा

 

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान यमुना नदी के बढ़ते कटान की ओर आकर्षित किया गया।

 

जिससे क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है अनिल देवरवा और जितेंद्र तिवारी ने ‘यमुना रिवर फ्रंट’ के त्वरित निर्माण की मांग की।

 

पीपीपी मॉडल का प्रस्ताव

 

महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार तिवारी ने देश के अन्य हिस्सों में सफल रहे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल का उदाहरण देते हुए, इस प्रोजेक्ट को सरकारी या निजी क्षेत्र के सहयोग से जल्द से जल्द पूरा करने की कार्ययोजना मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई एवं अन्य संबंधित विभागों से तत्काल रिपोर्ट मांगकर त्वरित निर्णय लेने का ठोस आश्वासन दिया।

 

 

सड़क, बिजली और पर्यटन से बदलेगी राजापुर की सूरत

 

 

 

मुलाकात में राजापुर के समग्र विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान मुख्य रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और निर्बाध बिजली आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने,

प्रदेश स्तर पर स्थापित हो चुके इस पावन तीर्थ को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकारी अनुमोदन का आग्रह किया गया।

 

रोजगार और अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

 

 

इन विकास कार्यों के धरातल पर उतरते ही राजापुर की स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नया वृहद स्वरूप मिलेगा, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नए साधन उपलब्ध होंगे।

 

तुलसी जन्म जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण

 

विरासत को संवारने की इस मुहिम के बीच, अनिल देवरवा ने मुख्यमंत्री को आगामी ‘तुलसी जन्म जयंती समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए भावपूर्ण और सादर निमंत्रण दिया।

 

जिसमे उन्होंने सकारात्मक संकेत भी दिए

मुख्यमंत्री ने इस पूरी विकासपरक सोच, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के रोजगार के लिए किए जा रहे इन अभिनव प्रयासों की जमकर सराहना की और अपनी बेहद प्रसन्नता जाहिर की। इस मुलाकात के बाद अब राजापुर वासियों में क्षेत्र के कायाकल्प को लेकर एक नई उम्मीद और उत्साह की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!