चित्रकूट ब्रेकिंग: शराब के नशे में चालक का कहर, एक की मौत — कई घायल
🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग: शराब के नशे में चालक का कहर, एक की मौत — कई घायल
#चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धगोपाल का पुरवा (कहेता माफी) के पास एक शराब के नशे में धुत चार पहिया वाहन चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे ग्रामीणों और दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
👉 सूचना मिलते ही पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
⚠️ मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
🚔 पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश/कार्रवाई शुरू कर दी है।
📢 जनपद चित्रकूट की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें…
#चित्रकूट #BreakingNews #RoadAccident #AccidentNews #DrunkDriving #Pahadi #UPNews #CrimeNews #SafetyFirst #HindiNews #tulsinewsup