छत्तीसगढ़रायगढ़लोकल न्यूज़

खरसिया:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

 

NM भारत न्यूज।

रायगढ़//खरसिया- बेरीवाली मंदिर मदनपुर में गूंजे शहनाई के सुर, खुशियों और आशीर्वाद के बीच बंधे नवदंपत्ति विवाह सूत्र में
रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना खरसिया द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह गरिमामय आयोजन मदनपुर स्थित पवित्र बेरीवाली मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ, जहां 15 जोड़े पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधे।
कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह उत्सवमय एवं पारंपरिक रंगों से सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था। विवाह समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा छाया विधायक श्री महेश साहू जी, खरसिया महिला बाल विकास अधिकारी श्री मति पूनम कुर्रे जी, एवं ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। , जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।
एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना खरसिया की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विवाह कार्यक्रम के दौरान सभी जोड़ों के लिए भोजन, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई थीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

✨ खुशियों, संस्कारों और सामाजिक सहयोग का अद्भुत संगम बना यह सामूहिक विवाह समारोह लंबे समय तक लोगों के दिलों में यादगार बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!