झांसीयूपी

चित्रकूट में दलाल पत्रकारिता पर उठे सवाल कलवारा ग्राम प्रधान की छवि धूमिल करने की साजिश का आरोप, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने का मामला गरमाया

 

 

झांसी ब्यूरो रिपोर्ट

NM भारत न्यूज।

चित्रकूट जिले के कलवारा बुजुर्ग ग्राम पंचायत में गोवंशों की मौत के मामले को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान समर्थकों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानीय पत्रकार व्यक्तिगत स्वार्थ और पैसों के लेन-देन को लेकर ग्राम प्रधान की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि एक स्थानीय पत्रकार द्वारा पंचायत के कार्यों के नाम पर ग्राम प्रधान से पैसे की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर लगातार धमकियां दी गईं और बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें फैलाने की कोशिश की गई। आरोप है कि कुछ लोगों को चंद पैसे देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ बयान दिलाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कलवारा बुजुर्ग ग्राम की गौशाला में भंडारे से बची पूड़ी खाने के कारण 9 गायों की मौत हुई थी। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने तत्काल गोवंशों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए तथा रात में ही पशु चिकित्सक को सूचना दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और जांच के साथ उपचार भी शुरू कराया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ स्थानीय पत्रकारों द्वारा पड़ोसी गांवों की मृत गायों की तस्वीरें इस्तेमाल कर मामले को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, जिससे ग्राम पंचायत की छवि धूमिल हो रही है।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि किसी व्यक्ति के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा? ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!