

NM भारत न्यूज (एजेंसी)
रायपुर, 15 जून 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के नेतृत्व में जिले में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 10 द्वारा देवपुरी स्थित वर्धमान नगर के पीछे लगभग 1 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगाई गई।
जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा द्वारा नगर निवेश विभाग की टीम ने कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उपअभियंता श्री नवीन वर्मा और श्री मनोज साहू की उपस्थिति में कार्रवाई की। टीम ने अवैध प्लाटिंग स्थल पर निर्मित अवैध मुरुम रोड को थ्री-डी मशीन की सहायता से तत्काल काट दिया। साथ ही मौके से भवन निर्माण सामग्री को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई।




