मुहर्रम को लेकर गंगाघाट में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, एसएसपी ने किया पैदल गश्त
N M भारत न्यूज़ लाइव न्यूज़
मुहर्रम को लेकर गंगाघाट में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, एसएसपी ने किया पैदल गश्त
जिला संवाददाता अनीता शुक्ल

उन्नाव। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगाघाट क्षेत्र में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने थाना गंगाघाट पुलिस बल के साथ मुहर्रम एवं ताजिया जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मुहर्रम के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान चंपापुरवा स्थित जामा मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही जुलूस मार्गों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन को सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि मुहर्रम के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
