कोरबाछत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

पसान : बारिश बनी आफत : टेटी नदी का पुल टूटा… कई गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें।

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी)

पसान। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरगढ़ स्थित टेटी नदी पर बना पुल तेज बारिश और उफनती बाढ़ का दबाव नहीं झेल सकी। तेज जलप्रवाह के बीच पुल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के अनेक गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण ये सब हुआ है। नदी में आए तेज बहाव ने पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। अब ग्रामीणों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाने की मजबूरी है, जबकि कई स्थानों पर वैकल्पिक मार्ग भी सुरक्षित नहीं है।

पुल टूटने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के कार्यों से जुड़े लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भीबहुत बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा पुल का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में यह पुल क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसके टूटने से पूरा इलाका मानो अलग-थलग पड़ गया है।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पर टिकी हैं कि वे इस गंभीर समस्या का कितनी शीघ्रता से समाधान करते हैं। यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के दौरान हजारों लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं।

NM भारत न्यूज़ की अपील है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू करे, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!