उन्नाव अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में गणेश महोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित
N M Bharat News
उन्नाव अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में गणेश महोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों एवं भंडारों में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने सहभागिता की। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
उन्नाव से ब्यूरो चीफ अनीता शुक्ला की रिपोर्ट

भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने मैथा, कुशलपुर, जामू, मझावन, मर्दनपुर, कल्याणपुर, मकड़ीखेड़ा, रतनपुर, गंगागंज, विष्णुपुरी, नवाबगंज, शिवली, महाराजपुर, नौबस्ता, मंधना, बारादेवी, बर्रा समेत अन्य स्थानों पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों एवं भंडारों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता के अनुसार आवेदन करने का आह्वान किया।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों ने जीत प्रताप सिंह का स्वागत किया और उनके साथ गणेश महोत्सव की खुशियां साझा कीं।
