छत्तीसगढ़शक्ति

सक्ती : मेडिकल स्टोर बंद के बीच नहीं रुकेगी दवा सेवा जिला प्रशासन विशेष व्यवस्था* *20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्था

*समाचार*

 

 

 

 

NM भारत न्यूज।

 

सक्ती,// दिनांक 19 मई 2026 // जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध में विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मेडिकल स्टोर बंद को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों एवं मरीजों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त औषधि विक्रेताओं, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिला औषधि विक्रेता संघ, सक्ती द्वारा भी आपातकालीन दवा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी मरीज को आकस्मिक दवा आवश्यकता होने पर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार सदस्य से संपर्क कर आवश्यक दवा प्राप्त की जा सकेगी। आपातकालीन दवा उपलब्धता हेतु नियुक्त सदस्य एवं संपर्क नंबर दिए गए जिनमें विजय डालमिया, सक्ती – 9301233463, विनोद बंसल, सक्ती – 7000292626, अजय अग्रवाल, चंद्रपुर – 9981158736, प्रमोद चंद्रा, मालखरौदा – 9977668843, मनीष अग्रवाल, जैजैपुर – 7987802440, परमानंद जांगड़े, हसौद – 9758555665, पुरू साहू, डभरा – 9300282955, कान्हा अग्रवाल, बाराद्वार – 7974756465 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से दवाओं का संग्रहण न करें तथा नियमित रूप से दवा सेवन करने वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में सुरक्षित रख लें। गंभीर मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों एवं नियमित उपचाराधीन व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!