कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा //पाली : विश्व पर्यावरण दिवस पर किसानों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश, निस्वार्थ भाव से किया पौधारोपण।🌱🌱🌳🌳🌳

 

 

N M भारत न्यूज (एजेंसी)

कोरबा/पाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामाकछार में ग्रामीणों एवं किसानों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए निस्वार्थ भाव से पौधारोपण किया। इस दौरान किसानों ने अपने खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रामाकछार (तेलसरा)के किसान देव सिंह कुसरो, धन सिंह, कुंवारियां बाई अर्मो एवं फूल बाई अर्मो ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

साथ हि कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देना चाहिए। एक पौधा न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जीव-जंतुओं और मानव जीवन के लिए भी अमूल्य योगदान देता है।

 

एक पेड़ सौ सुखों का आधार है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है।”🌳🌳🌳🌳🌱🌱🌱

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!