छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: रातभर चले अभियान में 8 हाइवा जब्त*   *कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई*

 

NM भारत न्यूज।

रायपुर, 31 मई 2026। अवैध खनिज उत्खन एवं परिवहन के खिलाफ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने रातभर विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत रेत और बोल्डर का अवैध परिवहन कर रहे कुल 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

उप संचालक खनि प्रशासन श्री राजेश मालवे एवं सहायक खनि अधिकारी श्री उमेश भार्गव के मार्गदर्शन में गठित टीम ने नारी और धमतरी क्षेत्र से रेत लोड कर परिवहन कर रहे 6 हाइवा तथा तुमगांव क्षेत्र से बोल्डर लेकर आ रहे 2 हाइवा को जांच के लिए रोका।

 

जांच के दौरान वाहन चालकों से खनिज परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर सभी वाहनों को अवैध परिवहन की श्रेणी में मानते हुए तत्काल जब्त कर लिया गया। खनिज विभाग की टीम ने जब्त किए गए वाहनों को आवश्यक कार्रवाई के पश्चात उपरवारा थाना और माना थाना की सुपुर्दगी में सौंप दिया है। प्रकरण में अब खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

खनिज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध उत्खन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस विशेष अभियान को सफल बनाने में सुपरवाइजर श्री सुनील दत्त शर्मा, लुकेश वर्मा, अज्जू मानिकपुरी और दयाराम साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!