कोरबाछत्तीसगढ़

बड़ी खबर | कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की दर्दनाक मौत

 

 

NM भारत न्यूज (एजेंसी )

कटघोरा/कोरबा, 27 जून 2026। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!