छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 4 जून को*  *जिले में बनाए गए 32 परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित*

 

 

N M भारत न्यूज।

रायगढ़, 2 जून 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए कलेक्टर के निर्देश पर रायगढ़ जिले में विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा का आयोजन 04 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा। जिले में बनाए गए 32 परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था दिखने पर समुचित कार्यवाही करने हेतु नोडल अधिकारी के ध्यान में लाएंगे।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दल क्रमांक 01 में परीक्षा केंद्र 2410 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजीव गांधी नगर, मिठ्ठूमुड़ा, रायगढ़, 2425 माँ सर्वेश्वरी हाई स्कूल, जूटमिल, बाजीहनपाली रोड, रायगढ़, 2405 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जूटमिल, रायगढ़, 2424 संस्कार पब्लिक स्कूल, कबीर चौक, ओडिशा रोड, रायगढ़, 2414 उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़, 2415 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडातराई, रायगढ़, 2427 पायनियर पब्लिक स्कूल, कोंडातराई, सारंगढ़ रोड, रायगढ़, 2422 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा, रायगढ़, 2404 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुरा, रायगढ़ एवं परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2431 शासकीय हाई स्कूल, धनागर (कोतरा रोड), रायगढ़ शामिल है। जिसमें उड़नदस्ता दल में अधीक्षक भू-अभिलेख रायगढ़ श्रीमती प्रियंका राठिया (मो. 99770-12382), शासकीय हाई स्कूल कोटरीमाल के व्याख्याता श्री नीलेश वैद्य (मो. 94791-40110) तथा रक्षित केंद्र उर्दना के आरक्षक श्री मयाराम राठिया (मो. 82230-63647) को शामिल किया गया है।

दल क्रमांक 2 में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2406 शासकीय हाई स्कूल, गोरखा, रायगढ़, 2411 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केवड़ाबाड़ी, रायगढ़, 2413 जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ज्ञानार्थ भवन), किरोड़ीमल नगर, रायगढ़, 2416 जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पुराना भवन), किरोड़ीमल नगर, रायगढ़, 2419 सेठ किरोड़ीमल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बाल मंदिर), रायगढ़, 2420 सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर, रायगढ़, 2426 जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (नया भवन), किरोड़ीमल नगर, रायगढ़, 2430 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरोड़ीमल नगर, रायगढ़, 2401 शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़, 2407 के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ एवं 2418 स्वामी बलकृष्ण पुरी लॉ कॉलेज, रायगढ़ शामिल है। जिसमें उड़नदस्ता दल में अधीक्षक भू-अभिलेख रायगढ़ श्री संदीप कुमार गुप्ता (मो. 88788-87714), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकेरा के व्याख्याता श्री रामकुमार पटेल (मो. 91655-03089) तथा रक्षित केंद्र उर्दना के आरक्षक श्री घनश्याम महेश (मो. 94792-50364) को शामिल किया गया है।

दल क्रमांक 3 में परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2409 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोष्टापारा, रायगढ़, 2408 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चांदमारी, रायगढ़, 2429 गुरु नानक हाई स्कूल, पंडित दीनदयाल पुरम फेस-1, रायगढ़, 2402 किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, चक्रधर नगर, रायगढ़, 2403 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चक्रधर नगर, रायगढ़, 2432 लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चक्रधर नगर, रायगढ़, 2412 साईं बाबा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कसेरपारा, रायगढ़, 2417 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टारपाली, रायगढ़, 2428 महर्षि विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विजयपुर, बोइरदादर, रायगढ़, 2421 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोतरलिया, रायगढ़ एवं 2423 गुरु द्रोण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीवी टावर के पास, छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ शामिल है। जिसमें उड़नदस्ता दल में सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख रायगढ़ श्री मनोज पटेल (मो. 93291-99502), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदनपुर के व्याख्याता श्री प्रमोद पटेल (मो. 94062-20417) तथा रक्षित केंद्र उर्दना के आरक्षक श्री अनुजराम जायसवाल (मो. 93999-75667) को शामिल किया गया है।

 

*ऑब्जर्वरों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी*

 

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों हेतु ऑब्जर्वरों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार नियुक्त ऑब्जर्वर परीक्षा अवधि के दौरान अपने-अपने केंद्रों में सतत निगरानी रखेंगे तथा परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखेंगे। ऑब्जर्वरों को गोपनीय सामग्री प्राप्त करने एवं उसके सुरक्षित परिवहन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सभी ऑब्जर्वरों को 04 जून को सुबह 7 बजे तक जिला कोषालय रायगढ़ में उपस्थित होना होगा। यहां से वे परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा प्रारंभ होने से ढाई घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद ऑब्जर्वर केंद्राध्यक्ष से सीलबंद गोपनीय सामग्री प्राप्त कर उसे किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में जमा करेंगे। इधर, परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 03 जून को प्रातः 11 बजे सभाकक्ष में ऑब्जर्वरों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। सभी आब्जर्वरों को समय पर उपस्थित होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!